Showing posts with label कविताएं. Show all posts
Showing posts with label कविताएं. Show all posts

Thursday, 18 June 2015

ये ज़िंदगी हमारे लिए खास थी, है और रहेगी

ये ज़िंदगी हमारे लिए खास थी, है और रहेगी,
ये होटों पर नगमें, मुस्कराहट कल तक हमारी पहचान बनकर बिखरी थी, है, और रहेगी।

ये दूरियां चाहे कितनी भी क्यों न हो दिलों में,
ये नफरत चाहे कितनी भी क्यों ना हो मंज़िलों में,
पर हमारी संस्कृति की पहचान थी, है और रहेगी।

लोग बेच देते हैं जमीन को, कर लेते है सरहदों का बँटवारां,
पर हमारे लिए ये धरती माँ थी, है, और रहेगी।

- श्री मती कविता जी मोदी द्वारा लिखित

Ye zindgi hamare liye khass thi hai or rahegi,
Ye hoto par nagme, muskurat kal tak hamari pahchan bankar bikhri thi, hai,or rahegi.

Ye duriya chahe kitni bhi kyu na ho dilo me,
Ye nafrat chahe kitni bhi kyu na ho manzilo me,
Par hamaari sanskarti ki pahchan thi hai or rahegi.

Log bech dete hai jamin ko, Kar lete hai sarhado ka batwara,
Par hamare liye ye dharati maa thi, hai, aur rahegi.

कलयुग की इस दुनिया में इंसान खरीदे जाते है

कलयुग की इस दुनिया में इंसान खरीदे जाते है,
बाज़ारो में संगमरमर के भगवान ख़रीदे जाते है।

कहीं रहने को नहीं चॉपर-पाटा और कहीं खेत और खलियान खरीदे जाते है,
कहीं नहीं मिलता फल, सब्जी और मेवा और कहीं वाहन और उद्यान ख़रीदे जाते है।

यहाँ रोते बिलखते बेटे, बहु, माँ, बीवी और बहना,
कोई न कोई अभाव में ना कर पाते अपनों की सेवा।

कलयुग की इस दुनिया में इंसान खरीदे जाते है,
बाज़ारो में संगमरमर के भगवान ख़रीदे जाते है।

- कविता का उद्देश्य समाज में व्याप्त विषमताओं पर कटाक्ष करना है।
- मूल कविता श्री मती कविता जी मोदी द्वारा लिखित

Kalyug ki iss duniya me insaan khride jate hai,
Bazaro me sangmarmar ke bhagwan kharide jate hai.

kahi rahne ko nahi chopar-patta aur kahi khet or khaliyaan khride jate hai,
Kanhi nahi milta fal, sabji or mewa aur kahi wahan or udhyaan kharide jate hai,

Yanha rote bilakhte bete, bahu, maa, biwi aur bahnaa,
Koi na koi abhav me na kar pate apano ki seva.

Kalyug ki iss duniya me insaan khride jate hai,
Bazaro me sangmarmar ke bhagwan kharide jate hai.

Wednesday, 17 June 2015

कौन कहता है की गिरना बुरा होता है

कौन कहता है की गिरना बुरा होता है,
गिरो जरूर ऐ मेरे दोस्त!
मगर कुछ ऐसे गिरो की जैसे,  
गिरती है कोई बूँद सीप में और मोती बन जाती है।

गिरो जरूर ऐ मेरे दोस्त!  
मगर कुछ ऐसे गिरो की जैसे,  
पहाड़ के सीने से गिरता है झरना जमीन पर और नदी बन जाता है।

गिरना ही अगर लाजिमी हो जाये,
तो हँसते - हँसते गिरो ऐ मेरे दोस्त,  
जैसे सरहद पर कोई सिपाही गोली खाकर गिरता है और अमर हो जाता है।   

गिरना तो गरूर है मेरे दोस्त मगर वैसे नहीं गिरना,  
जैसे किसी की नजरों में कोई गिरता है,  
या आसमान से टूटकर बिजली जैसे गिरती है किसी आशियाने पर।

स्त्रोत : अज्ञात, यदि आप इस कविता के कवि का नाम जानते हैं तो कॉमेंट में जरूर बताएं।

Kaun kahata hai ki girna bura hota hai,
Giro jroor ae mere dost!
Magar kuchh aise giro ki jaise,  
Girti hai koi boond seep me or moti ban jati hai.

Giro jroor ae mere dost,  
Magar kuchh aise giro ki jaise,  
Pahaad ke seene se girta hai jharnaa jameen par or nadee ban jata hai. 

Girna hee agar lajimee ho jaye,
To hanste hanste giro ae mere dost,  
Jaise sarahad par koiee sipahee golee khakar girta hai or amar ho jata hai.  

Girna to groor hai mere dost magar waise nahee girna,  
Jaise kisee ki najro me koiee girta hai,  
Ya aasman se tootkar bijlee jaise girti hai kisi aashiyane par.

Source : Unknown